अध्याय 9

आनुवंशिकी और जैव विकास

Heredity and Evolution

Advertisement

📖 अध्याय नोट्स

आनुवंशिकता (Heredity)

  • लक्षणों का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाना।
  • ग्रेगर जोहान मेंडल: आनुवंशिकी के जनक। उन्होंने मटर (Pisum sativum) का पौधा चुना (7 विकल्पी लक्षण)।

मेंडल का योगदान

  • एकल संकरण (Monohybrid Cross): केवल लंबाई (लम्बे TT × बौने tt)। F₁ पीढ़ी में सभी लम्बे (Tt)। F₂ पीढ़ी का फिनोटाइप अनुपात 3:1।
  • द्विसंकरण (Dihybrid Cross): दो लक्षणों वाला संकरण। F₂ फिनोटाइप अनुपात 9:3:3:1।

लिंग निर्धारण (Sex Determination)

  • मनुष्य में 23 जोड़े गुणसूत्र। 22 जोड़े अलिंगसूत्र (Autosomes), 1 जोड़ा लिंग गुणसूत्र।
  • मादा: XX, नर: XY। पिता का 'Y' गुणसूत्र लड़का निर्धारित करता है।
जीन: DNA का वह खंड जो किसी लक्षण को नियंत्रित करता है।

जैव विकास (Evolution) - (नोट: नए सिलेबस में संक्षिप्त)

  • उपार्जित (Acquired) vs आनुवंशिक (Inherited) लक्षण।
  • समजात अंग (समान संरचना, अलग कार्य - मनुष्य का हाथ, पक्षी के पंख) vs समरूप अंग (समान कार्य, अलग संरचना)।
  • जीवाश्म (Fossils): अतीत के जीवों के संरक्षित अवशेष। डार्विन का प्राकृतिक चयन सिद्धांत।

Advertisement

Quick Revision

  • मेंडल ने मटर पौधे को छोटी जीवन अवधि और स्पष्ट लक्षणों के कारण चुना।
  • प्रभावी लक्षण (Dominant) F₁ पीढ़ी में दिखते हैं।
  • अप्रभावी लक्षण (Recessive) F₁ में छिप जाते हैं।
  • मनुष्य में लिंग का निर्धारण 100% पिता के Y गुणसूत्र पर निर्भर है।
  • समजात अंग: उत्पत्ति समान, कार्य भिन्न।
  • आर्कियोप्टेरिक्स: सरीसृप और पक्षी की योजक कड़ी।

Mock Test दें

इस अध्याय के 100 MCQ प्रश्नों का अभ्यास करें और अपनी तैयारी जाँचें।

← पिछला अध्याय
8. जीव जनन कैसे करते हैं?
अगला अध्याय →
10. प्रकाश : परावर्तन और अपवर्तन