प्रकाश का परावर्तन (Reflection)
- प्रकाश का किसी सतह से टकराकर वापस लौटना।
- परावर्तन के नियम: आपतन कोण (i) = परावर्तन कोण (r)। आपतित, परावर्तित किरण और अभिलंब एक ही तल में होते हैं।
गोलीय दर्पण (Spherical Mirrors)
- अवतल (Concave): परावर्तक पृष्ठ अंदर की ओर। वास्तविक और आभासी दोनों प्रतिबिंब बनाता है। दाढ़ी बनाने, कार की हेडलाइट में उपयोग।
- उत्तल (Convex): परावर्तक पृष्ठ बाहर की ओर। हमेशा छोटा, सीधा और आभासी प्रतिबिंब। वाहनों के पश्च-दृश्य (Rear-view) दर्पण में।
दर्पण सूत्र: 1/f = 1/v + 1/u
आवर्धन (m) = h'/h = -v/u
प्रकाश का अपवर्तन (Refraction)
- एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर प्रकाश की दिशा बदलना। विरल से सघन → अभिलंब की ओर झुकती है।
- स्नेल का नियम: sin i / sin r = स्थिरांक (अपवर्तनांक / Refractive Index)।
लेंस (Lenses)
- उत्तल (Convex): अभिसारी (Converging), किनारों पर पतला। अवतल (Concave): अपसारी, किनारों पर मोटा।
लेंस सूत्र: 1/f = 1/v - 1/u
लेंस की क्षमता (Power): P = 1/f(m). SI = Dioptre (D)