अध्याय 3

धातु और अधातु

Metals and Non-metals

Advertisement

📖 अध्याय नोट्स

धातुओं के भौतिक गुण

  • चमकीली, आघातवर्ध्य (malleable), तन्य (ductile)।
  • ऊष्मा और विद्युत की सुचालक। (Ag और Cu सबसे अच्छे सुचालक)।
  • अपवाद: पारा (Hg) कमरे के ताप पर द्रव है।

अधातुओं के भौतिक गुण

  • चमक नहीं होती (अपवाद: आयोडीन)।
  • विद्युत की कुचालक (अपवाद: ग्रेफाइट)।
  • ब्रोमीन (Br) द्रव अधातु है।

रासायनिक गुण

  • धातु + ऑक्सीजन → धातु ऑक्साइड (क्षारीय)। कुछ उभयधर्मी (Amphoteric) होते हैं जैसे Al₂O₃, ZnO।
  • एक्वा रेजिया (Aquaregia): 3HCl : 1HNO₃ का ताजा मिश्रण, सोना गलाता है।
सक्रियता श्रेणी: K > Na > Ca > Mg > Al > Zn > Fe > Pb > H > Cu > Hg > Ag > Au

धातु निष्कर्षण

  • भर्जन (Roasting): सल्फाइड अयस्क को वायु में गर्म करना।
  • निस्तापन (Calcination): कार्बोनेट अयस्क को सीमित वायु में गर्म करना।

Advertisement

Quick Revision

  • सोना सबसे अधिक तन्य (ductile) धातु है।
  • सोडियम और पोटेशियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है।
  • आयनिक यौगिक: ठोस और उच्च गलनांक वाले होते हैं।
  • खनिज: पृथ्वी में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले तत्व।
  • अयस्क: जिनसे धातु आसानी से निकाली जा सके।
  • गैल्वनीकरण (लौहे पर जिंक परत) संक्षारण रोकता है।

Mock Test दें

इस अध्याय के 100 MCQ प्रश्नों का अभ्यास करें और अपनी तैयारी जाँचें।

← पिछला अध्याय
2. अम्ल, क्षार और लवण
अगला अध्याय →
4. कार्बन और उसके यौगिक