🔬
Class 10 Science
हिंदी गाइड | CBSE NCERT पर आधारित
🏠 Home
अध्याय
Mock Tests
Features
📲 Download App
Home
>
अध्याय 12: विद्युत
अध्याय 12
विद्युत
Electricity
Advertisement
📖
अध्याय नोट्स
विद्युत धारा और विभवांतर
विद्युत धारा (I):
आवेश प्रवाह की दर। I = Q/t. SI = एम्पीयर (A)। एमीटर से मापते हैं (श्रेणी क्रम में)।
विभवांतर (V):
एकांक आवेश को ले जाने में किया गया कार्य। V = W/Q. SI = वोल्ट (V)। वोल्टमीटर से मापते हैं (पार्श्व क्रम में)।
ओम का नियम (Ohm's Law)
V = IR
जहाँ R प्रतिरोध (Resistance) है। SI = ओम (Ω)
प्रतिरोध को प्रभावित करने वाले कारक
R ∝ L (लंबाई के अनुक्रमानुपाती)
R ∝ 1/A (अनुप्रस्थ काट क्षेत्र के व्युत्क्रमानुपाती)
R = ρ(L/A) जहाँ ρ = प्रतिरोधकता (Resistivity) है।
प्रतिरोधकों का संयोजन
श्रेणीक्रम (Series):
R_eq = R₁ + R₂ + R₃ (धारा समान, विभवांतर अलग)।
पार्श्वक्रम (Parallel):
1/R_eq = 1/R₁ + 1/R₂ + 1/R₃ (विभवांतर समान, धारा अलग)। घरो में वायरिंग पार्श्वक्रम में होती है।
विद्युत धारा का तापीय प्रभाव
जूल का नियम: H = I²Rt
विद्युत शक्ति (Power):
P = VI = I²R = V²/R. SI = वाट (W)। 1 kWh = 3.6 × 10⁶ J (यूनिट)।
Advertisement
⚡
Quick Revision
✓
Q = n × e (जहाँ e = 1.6 × 10⁻¹⁹ C)।
✓
एमीटर (Ammeter) हमेशा श्रेणीक्रम में जुड़ता है।
✓
वोल्टमीटर हमेशा पार्श्वक्रम (समानांतर) में जुड़ता है।
✓
प्रतिरोधकता (ρ) पदार्थ की प्रकृति और तापमान पर निर्भर करती है, लंबाई/मोटाई पर नहीं।
✓
हीटर, टोस्टर मिश्र धातु (Alloy) निक्रोम के बनते हैं (उच्च प्रतिरोधकता)।
✓
फ्यूज तार का गलनांक कम होता है, इसे लाइव तार से श्रेणीक्रम में लगाते हैं।
Mock Test दें
इस अध्याय के 100 MCQ प्रश्नों का अभ्यास करें और अपनी तैयारी जाँचें।
Start Quiz 🚀
← पिछला अध्याय
11. मानव नेत्र और रंग-बिरंगा संसार
अगला अध्याय →
13. विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव